*24 अप्रैल को समस्त तहसीलदार - नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहकर करेंगे हड़ताल

*24 अप्रैल को समस्त तहसीलदार - नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहकर करेंगे हड़ताल
*24 अप्रैल को समस्त तहसीलदार - नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहकर करेंगे हड़ताल

 

*24 अप्रैल को समस्त तहसीलदार - नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहकर करेंगे हड़ताल*

बालोद :- छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के द्वारा अपने 13 सूत्रीय मांगो को लेकर दिनांक 19 अप्रैल 2023 से 23 अप्रैल 2023 तक काली पट्टी बाँधकर कर रहे है विरोध प्रदर्शन अपनी जायज मांगो की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट किया गया, किन्तु शासन के द्वारा छत्तीसगढ़ कनिष्ट प्रशासनिक सेवा संघ के द्वारा 13 सूत्रीय मांगो को संज्ञान में नही लिया गया।

   जिसके कारण राज्य के सभी तहसीलदार - नायब तहसीलदार 24 अप्रैल को सामूहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। यदि शासन के द्वारा छत्तीसगढ़ कनिष्ट प्रशासनिक संघ की जायज मांगो को नही मानता है तो दिनांक 01 मई (विश्व मजदूर दिवस) से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे।

  छत्तीसगढ़ कनिष्ट प्रशासनिक सेवा संघ का 13 सूत्रीय मांगों मे प्रमुख मांग -- वेतन विसंगति ,नायब तहसीलदारों को राजपत्रित का दर्जा, तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति संसाधनों की पूर्ति जैसे अन्य प्रमुख मांगों को बताते हुए कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ से जुड़े अधिकारी गणों की समस्याओं को भी साझा किया है और छ.ग. शासन से मांगों को पूरी करने हेतु निवेदन किया है ।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद, मो नम्बर :- 94255 72406