कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने ली स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विद्यालयों में जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, कार्य एवं गतिविधियों के लिए विद्यालयों को किया पुरस्कृत

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने ली स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विद्यालयों में जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, कार्य एवं गतिविधियों के लिए विद्यालयों को किया पुरस्कृत

बालोद, :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शिक्षा सत्र 2023-24 में जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के बेहतर संचालन हेतु आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में इन स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक ली।

   बैठक में कलेक्टर शर्मा ने शासन के मंशानुरूप जिले में संचालित सभी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विद्यालयों में जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

   उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों एवं सभी प्राचार्यों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों के परीक्षा परिणाम तथा बच्चों का व्यक्तित्व विकास बेहतर से बेहतर होनी चाहिए।

   इस दौरान उन्होंने शिक्षा सत्र 2022-23 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालया आमापारा बालोद एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय झलमला को पुरस्कृत किया।

  इसी तरह उन्होंने उत्कृष्ट कार्य एवं गतिविधियों के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद को भी पुरस्कृत किया।

   कलेक्टर शर्मा ने इन विद्यालयों के उपलब्धि एवं कार्यों की भूरी-भूरी सराहना करते हुए पूरे विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

   बैठक में एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी बालोद  मुकुल के.पी. साव, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के नोडल अधिकारी श्री रूपेश कुमार कश्यप सहित अन्य अधिकारी एवं प्राचार्यगण उपस्थित थे।

   इस दौरान कलेक्टर शर्मा ने अधिकारियों से स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, पिछले शिक्षा सत्र के परीक्षा परिणाम, अधोसंरचना विकास से जुडे़ कार्यों के अलावा विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती आदि के संबंध में संबंधित प्राचार्यों से बारी-बारी से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।

   इस दौरान उन्होंने मौजूदा शिक्षा सत्र में परीक्षा परिणाम को और अधिक बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

   कलेक्टर शर्मा ने सभी प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के द्वारा आप लोगों के योग्यता एवं प्रतिभा का मूल्यांकन करते हुए स्वामी आत्मानंद जैसे शासन के विशेष प्राथमिकता वाले विद्यालयों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।

   अतः आप सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अपने योग्यता, लगन एवं मेहनत से इन विद्यालयों को बेहतर से बेहतर बनाकर बच्चों के भविष्य गढ़ने के पूनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

  बैठक में स्वामी आत्मांनद उत्कृष्ट विद्यालय के नोडल अधिकारी के द्वारा विद्यालयों के संचालन व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई।

रिपोर्ट खास:- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 9425572406