जिले के नगरीय निकायों में घुमंतू मवेशियों के विचरण के कारण होने वाले समस्याओं के रोकथाम हेतु किए जा रहे हैं समुचित उपाय

जिले के नगरीय निकायों में घुमंतू मवेशियों के विचरण के कारण होने वाले समस्याओं के रोकथाम हेतु किए जा रहे हैं समुचित उपाय
जिले के नगरीय निकायों में घुमंतू मवेशियों के विचरण के कारण होने वाले समस्याओं के रोकथाम हेतु किए जा रहे हैं समुचित उपाय

 

जिले के नगरीय निकायों में घुमंतू मवेशियों के विचरण के कारण होने वाले समस्याओं के रोकथाम हेतु किए जा रहे हैं समुचित उपाय

बालोद, :- 11 अगस्त छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पारित आदेश तथा कलेक्टर बालोद के निर्देशानुसार जिले के सभी नगरीय निकायों में घुमंतू मवेशियों के विचरण के कारण होने वाले समस्याओं के रोकथाम हेतु समुचित उपाय किए जा रहे हैं।

   इसके अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा नगर के मुख्य मार्गांे में घुमंतू मवेशियों के कारण आवागमन में हो रहे असुविधा एवं दुर्घटनाओं के आशंकाओं को देखते हुए मवेशियों को मार्ग से हटाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने हेतु अभियान चलाया गया।

   मुख्य नगर पालिका अधिकारी  सुनील अग्रहरी ने बताया कि बालोद शहर के मुख्य मार्गों के अंतर्गत दल्ली चैक, मधु चैक, जयस्तंभ चैक में मवेशियों को हटाने का लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

   इसके अंतर्गत नगर पालिका की टीम द्वारा घुमंतू मवेशियों को पकड़कर जिला स्थित गौठान में रखा जा रहा हैं। इसके अलावा गौ सेवको की पहल पर पुराना नगर पालिका के पास स्थित कांजी हाऊस में भी मवेशियों को रखा जा रहा हैं, पशु विभाग की पहल से अब तक 78 मवेशियों को रेडियम बेल्ट लगाने की कार्यवाही की गई है। जहां चारा, पानी एवं शेड की व्यवस्था की गई हैं।

  नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष  विकास चोपड़ा के मार्गदर्शन में निरंतर मवेशियों को मार्गो से हटाने कार्रवाई की जा रही है।

   जिसमें यातायात विभाग, पुलिस विभाग, गौ सेवक के सहयोग से लगातार अभियान चलाये जाने के कारण मार्गो में मवेशियो की संख्या कम हुई है।

   वर्तमान में गौठान एवं कांजी हाउस में 120 से 140 तक पशुधन एकत्रित हैं, जिनमें 05 पशु की नीलामी की गई जिसमें निकाय को 3500 रुपये एवं 03 पशु मालिक पर जुर्माना किया गया है।

   जिसमें 900 रूपये के साथ निकाय को कुल 4400 रूपये की आय प्राप्त हुई है। साथ ही मुनादी के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर पशु मालिकों को अपने पशुआंे को घरों में रखने एवं सड़को में ना छोड़ने हेतु अपील की जा रही हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि ने बताया कि जन सामान्य को विभिन्न प्रचार के माध्यम से अवगत कराये जाने के बावजूद यदि, भविष्य में सड़क पर पालतू मवेशी पाये जाते है, तो प्रति पशु प्रति दिन 500 रुपये के मान से अर्थदण्ड रोपित किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी पशु मालिकों की होगी।

   इसके अलावा जिले के अन्य नगरी निकायों में भी अभियान चलाकर घुमंतू मवेशियों के विचरण के कारण होने वाले समस्याओं के रोकथाम के लिए समुचित उपाय सुनिश्चित किए जा रहे है।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406