छग पुलिस सेवा में लगातार 07 वर्षों से सेवा दे रहे बालोद जिले के शेर बहादुर सिंह ठाकुर को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से  होंगें सम्मानित 

बालोद:- छग पुलिस सेवा में लगातार 07 वर्षों से सेवा दे रहे शेर बहादुर सिंह ठाकुर को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित होंगे ।

  शेर बहादुर सिंह ठाकुर बालोद जिला मुख्यालय से 3 किमी दूरी पर स्थित झलमला गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में जशपुर में डीएसपी के पद पर कार्य हैं. वहीं राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित होने की जानकारी मिलने पर जिले वासी काफी उत्सुक हैं,

  25 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू के हाथों राष्ट्रपति वीरता पृरुस्कार से सम्मानित होंगे। छग के जशपुर जिले में पदस्थ डीएसपी शेरबहादुर ठाकुर को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने पुलिस पदक पुलिस मैडल फार गैलेंट्री एवॉर्ड के लिए चुना है।

   इनके अलावे छग प्रदेश में पुलिस वीरता पदक पानेवाले 34 अन्य पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों की सूची आज जारी की गई है।

   शेरबहादुर सिंह ठाकुर डी. एस. पी. (2016 बैच) के ग्राम-झलमला, तह व जिला बालोद (छ.ग.) के रहनेवाले हैं।ये रायपुर में 12वीं तक पढ़े। स्नातक बी.ए. के बाद पी.एस. सी. की तैयारी में लग गए और डीएसपी रैंक हासिल किया।

●● एसडीओपी के सफल नेतृत्व में एनकाउंटर कर एक कुख्यात नक्सली को मार गिराया ●●

  जानकारी के अनुसार बीजापुर के कुटरू में एसडीओपी के पद पर 2019 से 2021 तक तैनात रहा।

  जहां विभिन्न नक्सल विरोधी अभियान का सफल नेतृत्व किया।जिसमे 16 जनवरी 2021 में कुटरु और केतुलनार के मध्य जंगल में पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में स्मॉल एक्शन टीम कमांडर साइबो कोआसी एनकाउंटर कर एक कुख्यात नक्सली को मार गिराया ।

 क्षेत्र में इस नक्सली कमांडर का काफी भय व्याप्त था ।पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद स्माल एक्शन टीम के ऊपर लगाम लग गया।डीएसपी की उपलब्धियों पर ग्राम झलमला में खुशी का मौहाल है। और इनके परिवार वालो के साथ शेर बहादुर को उनके दोस्त यार, गांव के लोगो के द्वारा फोन के माध्यम से बधाई दिया जा रहा है।

  इनके बड़े भइया थान सिंह ठाकुर, रविबहादुर, आदित्य दुबे, चंद्रशेखर पटेल, योगेश, रितेश, तिलेश्वर, खिलेश सहित अन्य लोगो ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406