*प्रदेश सरकार के निकम्मेपन के चलते अब पुलिस पर हमले का एक नया आपराधिक ट्रेंड चलन में आ रहा :-जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार* * जिला हो या प्रदेश कांग्रेस शासन में राजनीति के अपराधीकरण और अपराधियों के राजनीतिकरण के चलते अब पुलिस पर हमले बढ़े, प्रदेश में जंगलराज चल रहा :- जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश यादव*

*प्रदेश सरकार के निकम्मेपन के चलते अब पुलिस पर हमले का एक नया आपराधिक ट्रेंड चलन में आ रहा :-जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार*

* जिला हो या प्रदेश कांग्रेस शासन में राजनीति के अपराधीकरण और अपराधियों के राजनीतिकरण के चलते अब पुलिस पर हमले बढ़े, प्रदेश में जंगलराज चल रहा :- जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश यादव*

बालोद :- भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार ने बालोद जिला सहित प्रदेश में कानून-व्यवस्था की लगातार उड़ रही धज्जियों को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

  उन्होंने कहा कि अपराधी तरह-तरह के अपराधों को तो अंजाम देकर चहुँओर असुरक्षा का माहौल बनाए ही बैठे हैं, लेकिन अब तो जिन्हें कानून का रखवाला कहा जाता है, उन पर हमले एक नया आपराधिक ट्रेंड चलन में आ रहा है। यह दुरूह स्थिति प्रदेश की कांग्रेस सरकार के निकम्मेपन पर मुहर लगाने के लिए पर्याप्त है।

  बालोद के रेत खदान मे रेत माफिया द्वारा पुलिस पर चाकु से हमला हो या सरगुजा संभाग में सूरजपुर जिले के ग्राम खड़गवाँ में ग्रामीणों के एक गुट द्वारा धारदार हथियारों व लाठी-डण्डों से चार पुलिसकर्मियों पर किए गए हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि इस तरह के हमले प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक है। प्रदेश में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बनाने पर आमादा है।

  प्रदेश में कहीं भी अपराधियों, हमलावरों में कानून का खौफ नहीं रह गया है। इस तरह की घटनाएँ यह साबित कर रही हैं कि प्रदेश में अपराधी अपनी समानांतर सरकार चलाकर जंगलराज चला रहे हैं और प्रदेश सरकार हाथ-पर-हाथ धरे बैठी है।

  पुलिस पर हमले की यह कोई पहली वारदात नहीं है। राजधानी में ही सरेबाजार कतिपय गुंडा तत्वों ने पुलिस कर्मी पर हमला किया था और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था।

  किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई थी। इसी तरह शराब पकड़ने, बदमाशों को गिरफ्तार करने, विवाद सुलझाने के लिए गई पुलिस की टीम पर हाल के वर्षों में प्रदेश के प्राय: हर इलाके में जानलेवा हमलों की वारदातों में पुलिस के अधिकारी और जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने पुलिस जवानों तक की रक्षा नहीं कर पा रही है, वह प्रदेश की जनता की सुरक्षा की बड़ी-बड़ी डींगें हाँकती प्रदेशभर में झूठ का कारोबार चला रही है। पुलिस पर हमला करने का दुस्साहस अपराधियों में इसलिए बढ़ता जा रहा है क्योंकि अपराधियों को सत्तावादी राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और पुलिस पर ऐसे आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई न करने का दबाब बनाया जाता है। 'बदलापुर की राजनीति' के एजेंडे पर चल रही प्रदेश सरकार पुलिस का जिस तरह से बेजा राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है, उसके परिणामस्वरूप भी अपराधियों में कानून के राज का खौफ नहीं रह गया है प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण करने के अलावा कोई और काम नहीं किया। अब तो अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए और प्रदेश की जनता के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों व जवानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी चाहिए।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406