जिले के गुरुर वन परिक्षेत्र के पास घूमते देखा गया एक दतेल हाथी    वनविभाग के एसडीओ डिम्पी बैस वनरक्षक टीम के साथ रात्रि में वनांचल क्षेत्रो का दौरा कर ग्रामीणों को सतर्कता बरतने को कहा 

जिले के गुरुर वन परिक्षेत्र के पास घूमते देखा गया एक दतेल हाथी

   वनविभाग के एसडीओ डिम्पी बैस वनरक्षक टीम के साथ रात्रि में वनांचल क्षेत्रो का दौरा कर ग्रामीणों को सतर्कता बरतने  को कहा

  बालोद :-जिले के गुरुर वन परिक्षेत्र के जगतरा परिसर में आज सुबह साढ़े 7 बजे एक दतेल हाथी देखा गया हैं। शनिवार की सुबह साढ़े 7 बजे जगतरा में दतेल हाथी देखा गया है। वन विभाग के अनुसार जगतरा के वन परिसर की ओर बढ़ गया हैं।

   हाथी की चिंघाड़ को सुनकर ग्रामीण अलर्ट हो जाते हैं। क्योंकि गांव में कच्चे मकान अधिक हैं। जिसने मकान को किसी भी प्रकार का हानि नही पहुचाया हैं।

  दतेल हाथी से ग्रामीण डरे व सहमे है। वन विभाग के कक्ष क्रमांक 09,12RF जगतरा में इसकी मौजूदगी है।

  जिसे देखते हुए अलर्ट ग्राम में जगतरा, सोहतरा, बिच्छीबाहरा, खैरडिगी,धानापुरी, ओडेनाडीह, चूल्हापथरा, नगबेल, रूपुटोला ,हितेकसा, गोटाटोला, कंकालीन, करियाटोला, नगझर , मंगचुवा, कोसमी, नाहंदा, गुरूर से बड़भूम मार्ग को रखा गया हैं।

 वन विभाग की टीम लगातार कर रही गश्त 

वन विभाग के एसडीओ डिम्पी बैस ने बताया कि हाथियों का दल जगतरा के जंगल में देखा गया। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।

  वन विभाग की टीम लगातार गांव में गश्त कर रही है। कोई भी जंगल न जावे, सतर्क रहे सुरक्षित रहे, एक दूसरे को सतर्क करें, हाथी दिखने पर नजदीकी वन अमला को सूचित करें। हाथी विचरण क्षेत्र में रात में सफर नही करने की अपील किया है।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406