संजारी बालोद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राकेश यादव ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

संजारी बालोद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राकेश यादव ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ
संजारी बालोद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राकेश यादव ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

 

संजारी बालोद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राकेश यादव ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

बालोद,:- 17 अक्टूबर। संजारी बालोद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राकेश यादव ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिला मुख्यालय बालोद में सोमवार को चुनाव कार्यालय का विधि-विधान से पूजा-अर्चन कर शुभारंभ किया। साथ ही मां भारती, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन भी किया गया।

     इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में संजारी बालोद विधानसभा काफी पिछड़ गया है। 

     उनकी कोशिश होगी कि चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार और प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार की योजनाओं का भरपूर फायदा विधानसभा के लोगों को मिल सके। इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।

     इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रमन टुवानी, महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रतिभा चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लीला शर्मा, पार्षद कमलेश सोनी ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र देशमुख और आभार प्रदर्शन सुरेश निर्मलकर ने किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित:

     इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, वरिष्ठ नेता रमन टुवानी, शाहिद खान, प्रतिभा चौधरी, लीला शर्मा, पालक ठाकुर, सुरेंद्र देशमुख, मणिकांत बघेल, कमलेश सोनी, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, अमित चोपड़ा, कैलाश चांडक, गिरिजेश गुप्ता, संदीप सिन्हा, संजय साहू, राजेन्द्र कानेकर, अम्बिका यादव, सुनीता मनहर, पंकज आहूजा, बंटी बाफना, दयाल बघेल, तुलसी यादव, प्रीतम यादव, परस साहू, समीर खान, मनोहर साहू, गजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    पंडितों से लिया आशीर्वाद, दिया 'विजयी भव' का आशीर्वाद: विधानसभा चुनाव में भाजपा ने संजारी बालोद से राकेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। जिनके केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ सोमवार को किया गया। भाजपा ने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ सदर रोड में पुराना बस स्टैंड के पास किया है।

    इस अवसर पर प्रत्याशी राकेश यादव ने पंडितों से आशीर्वाद लिया। पण्डितों ने उन्हें 'विजयी भव' का आशीर्वाद देकर विधिविधान पूर्वक पूजन कराकर कार्यालय का शुभारम्भ कराया।

  अब तक कांग्रेस ने बालोद विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इस बार मुकाबला कड़ा होने का अंदेशा जताया जा रहा है। एकजुट होकर चुनावी समर में उतरे कार्यकर्ता: पवन साहू कार्यक्रम में मौजूद किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी समर में उतरने को कहा।

    उन्होंने कहा कि पिछली हार से सबक लेते हुए हमें इस चुनाव में और मेहनत करने की जरूरत है। भाजपा के लिए इस बार बहुत अच्छा मौका है। उन्होंने संगठित होकर राकेश यादव को जिताने की अपील की।

   कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीतेंगे चुनाव: राकेश यादव शुरुआती दिनों को याद करते हुए प्रत्याशी राकेश यादव ने कहा कि किसी समय में भाजपा के पास कार्यालय के किराये के पैसे नहीं थे। पार्टी को बनाने में लोगों ने चार-चार पीढ़ियां खपा दीं।

   किसी से दरी मांग कर लाते थे, पंखा लगाने के लिए डोनेशन लेकर आते थे, कमरे का किराए देने की स्थिति भी नहीं होती थी। उसके लिए भी कोई न कोई दाता ढूंढना पड़ता था। इन विपरीत परिस्थितियों में विचारधारा को आगे बढ़ाया।

   कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनाव जीतेंगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ के पास बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अगर हर बूथों को जीत लेंगे तो पार्टी चुनाव जीत जाएगी।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406