कलेक्टर इन्द्रजीत चन्द्रवाल ने शक्कर कारखाना करकाभाट में किया दाल-भात केंद्र का शुभारंभ कम दर पर मिलेगा बेहतर भोजन

  बालोद,:- 27 जनवरी कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने शक्कर कारखाना करकाभाट में 26 जनवरी को दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किया।

  उल्लेखनीय है कि शक्कर कारखाना परिसर करकाभाट में शुरू किए गए इस दाल-भात केंद्र में कारखाना में आने वाले मजदूरों एवं आम नागरिको को बहुत ही कम दर पर बेहतर खाना उपलब्ध कराया जाएगा।

   कारखाना के मजदूरों के द्वारा लगातार शक्कर कारखाना परिसर मंे दाल-भात केंद्र खोलने की मांग की जा रही थी।

  जिसे देखते हुए कलेक्टर ने 26 जनवरी को दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर कलेक्टर एवं गन्ना किसान संघ के पदाधिकारियों ने दाल-भात केंद्र परिसर में वृक्षरोपण भी किया।

इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री योगेन्द्र श्रीवास, गन्ना फैक्ट्री के प्रबंध संचालक श्री आरपी राठिया एवं अन्य अधिकारियों के अलावा गन्ना कृषक उपस्थित थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406