पर्यावरण का संरक्षण एवं संर्वधन करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज बुढ़ा तालाब बालोद में कलेक्टर, एवं नगर पालिका अध्यक्ष सहित जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारी - कर्मचारियों ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण का संरक्षण एवं संर्वधन करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज बुढ़ा तालाब बालोद में कलेक्टर, एवं नगर पालिका अध्यक्ष सहित जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारी - कर्मचारियों ने किया वृक्षारोपण

बालोद, :- कलेक्टर कुलदीप ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा पर ही समूचे पारिस्थितिक तंत्र, जीव जगत सहित पूरे विश्व की सुरक्षा सन्निहित है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के ऊपर किसी भी प्रकार के खतरा आने पर उसका बहुत ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ उसका संरक्षण एवं संवर्धन करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

कलेक्टर शर्मा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के बुढ़ा तालाब में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे।

  कलेक्टर  शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण से संबंधित छोटी-छोटी आदतों को अपना कर पर्यावरण की सुरक्षा में अपनी बहुमूल्य भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

  इस दौरान कलेक्टर  कुलदीप शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष  विकास चोपड़ा, वनमण्डलाधिकारी  आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल सहित जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य में अपनी भागीदारी निभाई।

  इस अवसर पर कलेक्टर  शर्मा ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा एवं जीव-जगत की रक्षा हेतु पेड़-पौधों के महत्व के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के महत्वपूर्ण एवं पूनीत कार्य में समाज के सभी वर्ग के लोगों का अनिवार्य भागीदारी होना अत्यंत आवश्यक है।

  कलेक्टर शर्मा ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के कार्य में हमारे एसएलआरएम सेंटर के महिलाओं से लेकर स्वसहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

  पर्यावरण के संरक्षण का कार्य समाज के सभी वर्गों के सक्रिय सहयोग से ही संभव हो पाएगा। इसलिए इस कार्य में सभी वर्गों का अनिवार्य भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

  कार्यक्रम में जिला स्काउट-गाइड आयुक्त  गिरीश चंद्राकर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी  सुनील अग्रहरी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड के विद्यार्थी एवं आम नागरिक तथा उपस्थित थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406